प्यार में रोड़ा बना पिता तो बेटी ने प्रेमी संग मिलकर लाठी डंडो से पीटकर की हत्या पुलिस ने बेटी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ रची थी पिता की हत्या की साजिश। प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी व्यक्ति की हत्या। लाठी डंडो से पीटकर व कुल्हाड़ी से हमला कर की गई थी व्यक्ति की हत्या। मृतक की बेटी का गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों एक-दूसरे से करना चाहते थे शादी परन्तु पिता को नहीं था मंजूर, जिसको लेकर पिता आये दिन बेटी को मारपीट कर करता था प्रताड़ित। जिससे तंग आकर पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ रची थी हत्या की साजिश। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी बबेरु राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में 28 फरवरी 2023 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा थाना बिसंडा क्षेत्र के चन्द्रायल में 26 फरवरी 2023 को बरामद शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो,कि 26 फरवरी 2023 को ग्राम चन्द्रायल में उसी गाँव के मोतीलाल यादव का शव बरामद हुआ था,जिसके संबंध में थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी।

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान मृतक के मोबाइल पर रिंग बजी थी, तथा कुछ देर बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया था। सर्विलांस की मदद् से सीडीआर में ज्ञात हुआ,कि मृतक की बेटी सरवन से एक नम्बर पर काफी बात होती थी,जिसको लेकर पुलिस को संदेह हुआ।मृतक की बेटी से कड़ाई से पूँछतांछ की गई तो उसने बताया वह गाँव के ही कमल नाम के एक युवक से प्रेम करती है तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन उसके पिता मोतीलाल को यह बात मंजूर नही थी।और मोतीलाल इस बात को लेकर उसे मारता पीटता और प्रताड़ित करता था। उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ योजना बनाई। 25 फरवरी 2023 को जब उसके पिता और वह खेत घूमने गये थे तभी उसने इसकी सूचना अपने प्रेमी कमल को दे दी इस दौरान उसका प्रेमी अपने साथी सूरज के साथ लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर वहाँ आ धमके। उन सब न पहले लाठी डंडो से मोतीलाल को पीटा और फिर सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छुपा दिए। मृतक का फोन बेटी सरवन ने अपने ही पास रख लिया और उसका सिमकार्ड निकाल कर तोड़कर छत पर फेंक दिया जिसकी बरामदगी कर ली गई है।तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, आलाकत्ल व घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए गए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000