गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटों के घर पर गरजा बाबा का बुलडोजर, जमींदोज हुआ दो मंजिला मकान 

उत्तर प्रदेश के जिले मऊ में जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी का थाना क्षेत्र दक्षिण टोला के जहांगीराबाद में दो मंजिला मकान पर शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर गरजा है। पुलिस-प्रशासन ने मकान को ध्वस्त कर दिया है। इस घर का नक्शा भी पास नहीं था और इसे अवैध जमीन पर बनाया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा पास नहीं होने पर इस दो मंजिला मकान को गिराने का आदेश जारी किया था। आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन बुलडोजर से घर को गिराने के लिए शुक्रवार को पहुंच गया और इस घर को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट मऊ के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद अब्बास और उमर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल करके इस ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी। इनके वकील के द्वारा जिलाधिकारी मऊ के यहां अपील दाखिल की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया था। बताते चलें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से म‌ऊ विधायक अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

18 नवंबर 2022 को अब्बास अंसारी को प्रयागराज की सेंटर जेल से हाई सिक्योरिटी वाली चित्रकूट की रगौली जेल भेज दिया गया था। रगौली जेल में अब्बास की पत्नी निकहत बानो अंसारी जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हर जेल जाती थीं और तीन से चार घंटे पति अब्बास के साथ बिताती थीं। इस दौरान मुकदमे से जुड़े गवाहों और अधिकारियों को अब्बास फोन कर धमकी देता था। इस बात का खुलासा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर एक जेलकर्मी ने ही किया है। इस केस में निकहत को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद चित्रकूट जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को हिरासत में लिया गया है। वहीं हाल ही में मामले में डिप्टी जेलर और मुलाकात प्रभारी चंद्रकला को लखनऊ के आशियाना कॉलोनी में घर से गिरफ्तार किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000