गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय बीच रास्ते में पुलिस ने काफिला रोककर माफिया अतीक अहमद को आखिर गाड़ी से उतारा क्यों

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। 26 मार्च को गुजरात से अतीक अहमद को लेकर चली यूपी पुलिस का काफिला लगातार चल रहा है। सोमवार सुबह तड़के मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पहले बीच सड़क पर अतीक के काफिले को रोक दिया गया। इस दौरान अतीक जिस पुलिस वैन में बैठा था, उसका दरवाजा खुला। पहले वैन से पुलिसकर्मी उतरने और फिर उनके पीछे अतीक अहमद भी उतरा। अतीक को ला रहे यूपी पुलिस के काफिले पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। वजह है कि अतीक अहमद ने खुद ही एनकाउंटर का डर जाहिर किया है। जेल से निकलते ही अतीक अहमद ने कहा था कि मुझे इनका प्रोग्राम मालूम है। ये मुझे मारना चाहते हैं। इसलिए जब सोमवार सुबह अतीक के काफिले को रोकने की खबरें सामने आईं तो सभी चौकन्ने हो गए। काफिले के साथ एबीपी न्यूज की टीम भी चल रही है। हमारे संवाददाता ने बताया कि अतीक अहमद के काफिले को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से करीब 30 किलोमीटर पहले रोका गया। काफिला रुकने के बाद पहले पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे। इसके बाद काला कपड़ा और सफेद पगड़ी पहने अतीक अहमद गाड़ी से उतरा।

इस दौरान अतीक ने हाथ भी हिलाया। अतीक अहमद को वॉशरूम जाना था, जिसके लिए काफिले को बीच सड़क पर रोका गया। इस दौरान चारों तरफ पुलिस के जवान तैनात हो गए। गाड़ी से उतरने के बाद अतीक अहमद वॉशरूम के लिए गया। नांदेड़ के बाद पहली बार अतीक के काफिले को रोका गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने अतीक से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। वॉशरूम के बाद अतीक अहमद फिर वापस गाड़ी में बैठा और काफिला आगे शिवपुरी की तरफ बढ़ गया। शिवपुरी पहुंचने के बाद यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को लेकर यूपी बॉर्डर की तरफ आगे बढ़ गई। इसके बाद काफिले का अगला पड़ाव झांसी है। शिवपुरी से झांसी के बीच की दूरी 100 किमी है। झांसी पहुंचने के बाद करीब 420 किमी के सफर पर अतीक प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगा। प्रयागराज में मंगलवार को अपहरण के एक मामले में अतीक अहमद को कोर्ट के सामने पेश किया जाना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000