दबिश देने आई STF पर हुआ हमला, जवानों कि-की गयी पिटाई छीनी सरकारी पिस्टल

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू में हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस के साथ ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने की मारपीट की। इस दौरान सरकारी पिस्टल भी छीन लिए। हरियाणा पुलिस ने झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान इनामी आरोपी फरार हो गया। हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। यह मामला जनपद के झिझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू का है। जहां पर रविवार को सोनीपत के थाना और हरियाणा एसटीएफ टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे कमरुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। हरियाणा पुलिस ने कमरुद्दीन के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं पुलिस ने रविवार को केरटू गाव से आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट करते हुए सरकारी पिस्टल छीन लिए। इस दौरान हत्या का आरोपी कमरुद्दीन फरार होने में कामयाब रहा।

दबिश देने आई पुलिस पर ग्रामीणों व आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की। घटना के दौरान ग्रामीणों की ओर से वीडियो बनाकर अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में जहां साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण कैसे गाड़ी से पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा रहे हैं। फिर पुलिस वालों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि एसटीएफ सोनीपत की टीम में छह-सात सदस्य थे। पता चला है कि टीम की कार्रवाई में कुछ लोगों ने बाधा डाली। उनकी सरकारी पिस्टल को भी छीना गया। उन्होंने बताया कि घटना के संदर्भ में हरियाणा पुलिस की टीम ने झिंझाना थाने पर तहरीर दी है। उचित धाराओं में अभियोग का पंजीकरण कराया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि अफरा-तफरी और कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000