पेशी के लिए आया बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आया एक बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन कई थानों की पुलिस कोर्ट पर पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने फरार बंदी को कोर्ट परिसर में छत से पकड़ लिया। घटना को लेकर पूरे न्यायालय में अफरातफरी मच गई थी। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी निवासी सचिन पुत्र महेंद्र एनडीपीएस एक्ट में आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पेशी के लिए सचिन को दीवानी न्यायालय लाया गया था।

कोर्ट में पेशी से पहले ही लगभग चार बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। बंदी को साथ लेकर आए और कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कुछ ही देर में काफी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय परिसर में पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही सचिन को कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने एक न्यायिक अधिकारी कक्ष के छत से पकड़ लिया। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। बदमाश को पकड़कर वापस ले जाया गया जेल। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000