अतीक-अशरफ की हत्या के 42 घंटे बाद प्रयागराज-कौशांबी में इंटरनेट हुआ बहाल तनाव अभी भी है बरकरार

प्रयागराज माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते शनिवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी थी और एहतियातन इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। हत्या की घटना को तीन दिन हो गए हैं। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। फिर से इंटरनेट को बहाल कर दिया गया है। पहले डीएम के यहां से जो आदेश आया था, उसमें आज तक के लिए इसे बंद रखने का निर्देश था। वहीं, कौशाम्बी में भी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। प्रयागराज के जिन इलाकों में अतीक का दबदबा था, वहां अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहां तनाव अब भी बरकरार है। पुलिस के अधिकारियों ने अतीक-अशरफ की हत्या में शामिल बदमाशों से पूछताछ की है। तीनों बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश नहीं की, इसके बाद पुलिस ने मौके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बीते 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल की बेरहमी से बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अबतक इस हत्याकांड में शामिल अतीक के बेटे सहित तीन बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

इस केस में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी आरोपी है। लेकिन, वह फरार हो गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर यूपी एसटीएफ ने छापेमारी तेज कर दी है। अतीक को हाल ही में गुजरात से उमेश पाल अपहरण केस में गुजरात से प्रयागराज लाया गया था वहीं, अशरफ को बरेली जेल से पुलिस की एक टीम प्रयागराज लाई थी। यहां पर कोर्ट ने अतीक सहित दो अपराधियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वहीं, अशरफ को आरोपों से मुक्त कर दिया था। इस केस के बाद अतीक को गुजरात जेल भेज दिया गया था। लेकिन, यूपी पुलिस दोबारा अतीक को गुजरात से प्रयागराज लाई। पुलिस के अधिकारियों का कहना था कि उमेश पाल हत्याकांड में इस बार पूछताछ के लिए लाया गया था। वहीं, पुलिस अशरफ को भी प्रयागराज लाई। इसी बीच, पुलिस की सुरक्षा में दोनों भाई बात कर रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अतीक की पत्नी की भी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस हत्याकांड से जुड़ा बदमाश गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000