अतीक के हत्यारे लवलेश और विकास दूबे के संबंध को लेकर दिग्गी ने पूछा सवाल

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद के हत्यारे लवलेश को लेकर मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से अतीक के हत्यारे लवलेश और विकास दुबे से संबंध को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि उनका क्या लिंक है गृहमंत्री जवाब दें। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार किया है। अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक और उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। अतीक के गैंग ने हिंदू से ज्यादा मुस्लिमों को प्रताड़ित किया है। उसके बेटे का एनकाउंट तो पुलिस ने किया, लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या होने पर पुलिस की जिम्मेदारी है। इसकी ईडी या सीबीआई जांच करनी चाहिए। किन किन से अतीक के संबंध थे। इसका खुलासा होना चाहिए। माफिया का हेड तो गया, लेकिन इनसे जुड़े बिल्डर, नेता, उद्योगपतियों के नाम उजागर होना चाहिए। जिन व्यापारियों के अतीक ने नाम लिए उनके संबंधों का भी खुलासा होना चाहिए। बाकी माफिया खत्म होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एमपी में लवलेश तिवारी बालाघाट आया था।

विकास दुबे ने महाकाल मंदिर को क्यों चुना? गृहमंत्री का विकास दुबे और लवलेश से क्या संबंध है? क्या गृहमंत्री का संरक्षण उसे था? गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जवाब देना चाहिए। दिग्विजय सिंह के सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी सुन लो न ही मेरे किसी विकास और लवलेश तिवारी से संबंध है। 10 साल तक मुख्यमंत्री तो आप रहे हो, आरोप लगा रहे हो तो प्रमाण भी दो। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप के मंत्री उमंग सिंगार ने तो आप को माफियाओं का सर्टीफाइड सरदार बताया था तो उसका भी जवाब दो। इंदौर–रतलाम के माफिया खान बंधुओं से आपका क्या याराना है वह भी जनता को बताएं। गुना में जिन शिकारियों ने पुलिसकर्मियों की हत्या की थी उनके आपसे क्या संबंध थे वह भी जनता को बताएं। 2018 नक्सली कमांडर के पर्चे में दिग्विजय जी आप का फोन नंबर क्यों था उस याराने को वह भी जनता को बताएं। अतंकवादी और आपके लिए शान्ति दूत जाकिर नाइक से आपका क्या दोस्ताना है वह भी जनता को बताएं

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000