छात्रा ने युवक से बात करना किया बंद तो युवक ने छात्रा की गोली मारकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट के कोटरा चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सोमवार को कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज अहिरवार उर्फ आतिश और रोहित उर्फ गोविंदा ने सोमवार को कोटरा चौराहे पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी (21) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह यहां राम लखन पटेल कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रही थी। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बताया कि सोमवार को रोशनी परीक्षा में शामिल होने आयी थी, परीक्षा से निकलने के बाद पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही वह कोटरा चौराहे पर पहुंची कि पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने एक आरोपी राज अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है तथा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने जांच के लिए चार टीम गठित की थी।

जांच के बाद जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद आरोपी राज अहिरवार ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि उसने पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट एक झाड़ी में छिपा दी और घटना के समय प्रयुक्त कपड़ों को भी एक नदी में फेंक दिया है। आरोपी ग्राम जमरेही, कोतवाली कदौरा का निवासी है। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस बल और कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह उक्त जगह पर नंबर प्लेट बरामद करने के लिए जा रहे थे, इसी समय मौका पाकर आरोपी राज ने प्रभारी निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उस पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी राजा ने बताया जांच के बाद यह पता चला है कि रोशनी और आरोपी राज एक साल से अधिक समय से संपर्क में थे। चूंकि दोनों एक ही जाति से थे इसलिए उनके परिजन उनकी शादी के लिए सहमत हो गए, लेकिन दो महीने पहले रोशनी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, जिससे वह परेशान हो गया था। पुलिस ने कहा कि लड़की से मिलने में विफल रहने के बाद उसने यह कदम उठाया और रोशनी की अवैध तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000