देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या घर की नाली से निकल रहे खून को देखकर लोगों को हुई जानकारी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। घर की नाली से निकल रहे खून को देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे देवर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देवर ने ही अपनी भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आंगन में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के बेटे के तहरीर के आधार पर देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।घटना अटरिया थाना इलाके की है। यहां एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव चंदेश्वर निवासी तारा देवी के पहले पति का काफी समय निधन हो गया था। इसके बाद महिला ने गांव के ही अंग्रेज नामक युवक से शादी कर ली थी, लेकिन युवक के परिवारी जन इसके खिलाफ थे। आए दिन महिला से उनका विवाद हुआ करता था।

घटनाक्रम के अनुसार जब महिला का पति अंग्रेज काम करने के लिए लखनऊ गया था, तो बीती देर शाम देवर संदीप से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही देवर ने बांके से महिला पर ताबड़तोड़ गर्दन, हाथ, पीठ पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मृतक महिला के 2 पुत्र हैं। जिसमें बड़ा बेटा आकाश, छोटा बेटा पानू है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर से निकली नाली में खून बहता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सहित एडिशनल एसपी ने साक्ष्य को एकत्र करते हुए बेटे आकाश की तहरीर पर महिला के देवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000