विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

युवती ने शादी से किया इनकार युवक ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी की फायरिंग

मध्य प्रदेश के धार स्थित रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह एक युवक ने युवती को गोली मार दी। युवक पर युवती ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि दीपक राठौर 22 साल की युवती पूजा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती शादी के प्रस्ताव को बार-बार ठुकरा रही थी, जिससे नाराज होकर दीपक राठौर ने युवती की हत्या कर दी। पूजा धार के पास ब्रह्मकुंड में अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती थी। राठौर युवती के पड़ोस में ही रहता था। वह एक रेस्तरां में काम करती थी। जब वह काम पर जा रही थी, तभी राठौर ने उस पर गोली चला दी। राठौर ने पूजा का पीछा करने का इतिहास रहा है और युवती ने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती के परिवार और दोस्तों को भी धमकी दी थी। घटना के एक दिन बाद पुलिस राठौर को पकड़ने ब्रह्मकुंड पहुंची, जहां उसने पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक घायल हो गया। पुलिस ने यहां जवाबी फायरिंग भी की, जिसमें राठौड़ घायल हो गया। उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने राठौर के घर को भी ध्वस्त कर दिया, जो कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण करके बनाया गया था।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000