हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला  इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल

उदयपुर पुलिस पर गुरुवार रात को हमला हो गया। पुलिस उदयपुर के वांटेड हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए एक गांव में गई थी। यहां बादमशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घयाल हो गए। यह भी बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस पर ये हमला चाकू और बंदूक से किया गया। हालांकि इस हमले में किसी पुलिसकर्मी को गोली लगने की अब तक बात सामने नहीं आई है। हालाकिं इस हमले में पुलिसकर्मियों को चाकू लगा है। साथ ही उनसे मारपीट भी की गई है। पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के साथ-साथ गांव के कुछ लोगों ने भी हमला किया और हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में अभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। ये उदयपुर जिले के इंटीरियर मांडवा थाना क्षेत्र के छापरला गांव की घटना है। यहां मांडवा पुलिस सिरोही जिले में एक लूट की घटना में फरार आरोपी और हिस्ट्रीशीटर रणीया बम्बूरीय को पकड़ने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर रणीया गांव में आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस हथियारों के साथ गांव में दबिश देने के लिए पहुंची।

वहां पहले से बदमाश और कुछ गांव के लोग थे। ये लोग घात लगाकर बैठे हुए थे। गांव में जैसे ही  पुलिस घुसी तो करीब 50 लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। यहीं नहीं बाद में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और चाकू भी चलाए। इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन हिस्ट्रीशीटर रणीय को गांव से भगा दिया गया। वहीं पुलिस पर हमले की सुचना मिलते ही मौके पर एसपी विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायल 7 पुलिसकर्मियों को उदयपुर हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस पूरे मामले में मीडिया से बात करते हुए आईजी अजयपाल लाम्बा ने बताया कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों हमला कर दिया और एक SLR राइफल और एक पिस्टल छीन ली। इस हमले एक  पुलिसकर्मी मनोज की हालत सीने में गोली लगने से गंभीर है। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो बदमाशों का पता लगा रही हैं. बता दें कि इस हमले में इंस्पेक्टर उत्तम सिंह, एएसआई सूरजमल, कॉन्सटेबल मुरलीधर, सोहनलाल, प्रभुलाल, मनोज और देवेंद्र घायल हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000