तीन सड़क हादसों में तीन युवतियों समेत नौ लोगों की हुई मौत दो व्यक्ति की हालत गंभीर

जयपुर राजस्थान में मंगलवार को तीन सड़क हादसों में तीन युवतियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज गति अनियंत्रित कार के दीवार से टकराने पर कार सवार तीन युवतियों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कार सवार युवक-युवती अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहे थे, लेकिन टोंक रोड पर रिंग रोड के पास कार दीवार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मृतक कार चालक की पहचान जयपुर के झोटवाड़ा निवासी राजेश सिंह (28) के रूप में की गई है।

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि बडेसरा फैक्ट्री के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार फकरुदीन (45) उनकी पत्नी समीम (40) और बेटे अली (10) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस जयपुर से रवाना होकर शाहपुरा भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर जा रही थी, जबकि बाइक सवार तीनों लोग शाहपुरा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बीकानेर के पुगल थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया मृतकों की पहचान कालूराम और ईसरराम के रूप में की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000