निकाय चुनाव में वाहनों की जांच के दौरान कार से बरामद हुए चांदी की ईंट और 21 लाख रुपये

उत्सीतर प्रदेश के सीतापुर निकाय चुनाव के मद्देनजर गठित फ्लाइंग स्क्वायड ने वाहनों की जांच के दौरान लखीमपुर से लखनऊ जा रही एक कार से 21 लाख 55 हजार रुपये बरामद किए। कार से पौने छह किलो की चांदी की एक ईंट भी बरामद हुई है। अभिलेख न दिखा पाने के कारण नकदी और ईंट को कोषागार में जमा करा दिया गया। अगर संबंधित व्यापारी सभी आवश्यक अभिलेख दिखा देगा, तो विधिक प्रक्रिया अपनाकर सबकुछ वापस कर दिया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में नगदी, उपहार की खपत खूब होती है। इसके मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वायड गठित किए जाते हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व वाला फ्लाइंग स्क्वायड हरगांव कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच कर रहा था।

इसी दौरान एक कार रोकी गई, तो कार मालिक ने खुद को लखीमपुर निवासी बताया। उसने बताया कि वह ज्वैलरी और रेडीमेड कपड़ों का व्यापारी है। कार की तलाशी में 21 लाख 55 हजार रुपये और पौने छह किलो वजन की चांदी की ईंट बरामद हुई। अवर अभियंता ने बताया कि व्यापारी नगदी और ईंट से जुड़े कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इसके कारण इसे ट्रेजरी में रखवा दिया गया है। व्यापारी ने एक दो दिन में सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अभिलेख दिखाने पर आगे की कार्यवाही होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000