माफिया अतीक अहमद के इलाके के मतदान केंद्रों पर नहीं दिखे भाजपा के बस्ते, वोटिंग भी हो रही धीमी

माफिया अतीक अहमद के इलाके के मतदान केंद्रों पर भाजपा के बस्ते गायब दिखे। इसको खौफ कहा जाए या प्रत्याशियों की अनदेखी माना जाए, लेकिन चकिया कसारी मसारी इलाके के कई मतदान केंद्रों पर न तो भाजपा के झंडे बैनर दिखे न ही मतदान केंद्रों के आसपास भाजपा के टेंट और बस्ते ही दिखे। इन इलाकों में मतदान की गति भी धीमी देखी गई। अतीक अहमद के पैतृक मकान के ठीक सामने अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज है। यहां पर मतदान हो रहा है। लेकिन गति काफी धीमी है। इस केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के साथ ही कई ऐहतियाती इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों की वीडियो कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। इसके अलावा बेनीगंज के पास स्थित एडीसी लॉ कैंपस के आसपास भी भाजपा के बस्ते और टेंट तंबू नहीं दिखे, जबकि यह हिंदू बाहुल्य इलाका है।

बावजूद अतीक के घर के मोहल्ले से सटा होने के कारण इधर भी भाजपा की गतिविधियां न के बराबर रहीं। मतदान केंद्र पर भीड़ भी काफी कम दिखी। कुछ लोग इसे खौफ बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर स्थानीय पार्षद प्रत्याशी के कमजोर होने के कारण बस्ते नहीं लगाए जा सके हैं। विकास के मुद्दे पर डाले गए वोट अतीक अहमद के घर के सामने स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने आए वासिफ अली कहते हैं कि यह पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों का चुनाव है और उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला है। इसी तरह करेली की रहने वाली आरजू ने भी अतीक अहमद के घर के सामने स्थित अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में वोट डाला है। उनका कहना है कि जो होना था वह हुआ, लेकिन उन्होंने वोट सिर्फ और सिर्फ इस मुद्दे पर डाला है कि उनके क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000