एसडीएम कांठ के ड्राइवर जयदेव सिंह की घर में घुसकर की गई  हत्या, एक महीने पहले की थी दूसरी शादी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एसडीएम कांठ के चालक जयदेव सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। घर में ही खून से लथपथ बेसुध पड़े होने पर स्वजन ने पुलिस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जयदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। मझोला थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी खुशहालपुर निवासी एसडीएम कांठ के 40 वर्षीय चालक जयदेव सिंह शुक्रवार की रात को घर में नीचे सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर उनकी बेटा सतनाम सिंह, बेटी सिमरन और दूसरी पत्नी दीपा सिंह सोईं हुई थीं। आरोप है कि आधी रात के बाद जयदेव सिंह पर किसी ने हमला कर दिया। उनके सिर पर वार करके बुरी तरह से लहूलुहान करके आरोपित फरार हो गया। रात करीब दो बजे दूसरी मंजिल पर सो रहे बच्चे और पत्नी ने नीचे आकर देखा तो चीख पुकार मच गई। उन्होंने देखा तो घर का पिछली तरफ का दरवाजा खुला हुआ था। शोर मचाते हुए बच्चे आसपास के लोगों को बुला लाए। स्वजन ने बताया कि जयदेव सिंह का बड़ा बेटा निहाल सिंह रुद्रपुर में रहकर पढ़ाई करता है। रात को ही वह वह घर आ गया। इसके बाद डायल 112 को बुला लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

साथ ही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जयदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस के साथ अपराध निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों का मृतक के सगे भाई से प्रापर्टी को लेकर विवाद था। एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया के मुताबिक शुक्रवार रात डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि जयदेव सिंह घायल हैं तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में चोट लगी हुई थी। मृतक ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। एक महीने पहले ही उन्होंने चांदपुर (बिजनौर) की दीपा सिंह से शादी की है। पहली पत्नी के बेटे ने बताया कि रात पिता जयदेव सिंह नशे की हालत में थे। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000