शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की कर दी हत्या, हत्या के पहले की दारू मुर्गा पार्टी, फिर गला दबाकर हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी है। पहले तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने शख्स का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। 30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच 2 मई को उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान साल-2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी। पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी।वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था। उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था। उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं।

इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पी। मुर्गा भी खाया। इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर सोमार और सुंदर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सोमार ने सुंदर को पहले पीटा। फिर उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद भगमेन बाई भी मौके पर पहुंच गई। उसने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खदान के अंदर पानी में फेंक दिया गया। आरोपियों के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमार और मृतक सुंदर खेती किसानी करते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000