बाइक सवार बदमाशों ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां पर रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉक्टर ईरज राजा पुलिस फोर्स और फरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीमाबंदी की गई है। दरअसल, पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल का है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह पिकेट ड्यूटी पर था। चेकिंग के दौरान बाइक उसने सवार बदमाशों पर टॉर्च मार दी। इसके बाद बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बाइक से उनका पीछा किया इस पर बाइक बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी जिससे सिपाही की मौत पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। वही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले की सीमा की घेरा बंद कर दी साथ ही आसपास के जनपदों को भी अलर्ट कर दिया है।

सिपाही को उरई कोतवाली में मिली थी पहली पोस्टिंग…

मृतक सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा के चौरम्बर गांव का रहने वाले थे। वर्ष-2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उसकी नौकरी लग गई थी और पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली मिली थी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वही बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए 4 टीमों को लगाया गया है। वही एसओजी व आसपास के थानों की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है।वहीं, इस मामले में एसपी डॉ ईरज राजा का कहना है कि उरई कोतवाली के हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत की गोली मारकर हत्या की गई। सिपाही ने दो लड़कों का पीछा किया, उसी दौरान गोली चली। गोली सिपाही के सिर में लगी है। इस घटना में सिपाही भेदजीत सिंह की मौत हुई है। इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भेदीत मथुरा का रहने वाला है और उरई कोतवाली के हाईवे पर तैनाती थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000