गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

नई दिल्ली। कुख्यात शूटर के भाई और मारे गए गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के करीबी सहयोगी 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली के ताजपुर कलां गांव में अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोहित उर्फ बंटी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था और वह किसान के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 12:50 बजे नरेला के एसआरएचसी अस्पताल से अलीपुर थाने में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची। मोहित ने खुद के सिर में गोली मार ली थी। 

प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि मोहित तीन मंजिला इमारत में अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और गुरुवार देर रात घर लौटने के बाद उसने अपने परिवार वालों से 2-3 मिनट बात की और फिर दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब परिवार के सदस्य मोहित के कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसे एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और एक खाली कारतूस व एक नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद की गई। अधिकारी ने कहा, मोहित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। उसका सबसे बड़ा भाई अमित उर्फ दबंग (31) छह साल से जेल में है और टिल्लू गिरोह से जुड़ा हुआ है। मोहित के दूसरे बड़े भाई मोनू (27) को जनवरी में जेल से रिहा किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000