प्रेमी को रात में प्रेमिका के घर जाना पड़ा महंगा, परिजनों ने पेड़ से बांधकर कर दी कुटाई

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलना उस समय भारी पड़ गया ज़ब प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी आधी रात को उसके घर पहुंच गया ।ज़ब उसके आने की भनक परिजनों को लगी तो दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया । लड़की के घर वालों ने युवक को पकड़कर उसे पेड़ से बांध और उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद पूरी रात लडके की कुटाई का दौर चलता रहा, फिर सुबह जैसे तैसे लडके के घर वाले पहुँच गए । जिसके बाद समझौते के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत में तय हुआ शुक्रवार को युवक का निकाह करा दिया जाएगा। युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात करीब 12 बजे युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। मौका पाकर युवक को उसकी प्रेमिका ने घर के अंदर बुला लिया।

आहट होने पर युवती के परिजन जाग गए और युवक को कमरे के अंदर धर दबोचा। युवती के परिजन चोर चोर कहते हुए चिल्लाए तो आसपास के तमाम लोग घर के अंदर आ गए। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने युवक के कपड़े उतार कर उसे नंगा कर दिया। पेड़ से बांधकर युवक की जमकर पिटाई की गई। रात भर रुक रुककर बेरहमी से पिटाई का दौर चलता रहा। इस दौरान युवक को लहूलुहान कर दिया गया। दिन निकलते ही युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पंचायत में तय हुआ कि 2 दिन के बाद दोनों का निकाह करा दिया जाएगा। अगले दिन युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक को नंगा कर बेरहमी के साथ मोहल्ले वाले पीटते हुए दिखाई दिए। जबकि पकड़ा गया युवक अपनी जान की भीख मांगते हुए दिखाई दे रहा था। थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया मामले की सूचना पुलिस को नहीं है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000