हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने युवक को मारी थी गोली युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

जहानाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा करते हैं कि राज्य में सुशासन है। सवाल उठता है कि क्या सीएम साहब ने सुशासन के नाम पर बिहार पुलिस को इतनी छूट दे दी है कि वह महज बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर गोली मारकर जान ले लेगी। जहानाबाद के ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास 28 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर जहानाबाद पुलिस के एएसआई ने पीछा कर गोली मार दी थी। जख्मी युवक की 45 दिनों बाद मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह 4 बजे पटना में युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए पानी की तरह रुपये बहाए, लेकिन सुधीर ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

हेलमेट नहीं होने के चलते घबरा गया था युवक…

28 मार्च को नालंदा के तेलहाड़ा थाना के कोरथु गांव निवासी सुधीर कुमार की मां चैती छठ कर रही थी। सुधीर छठ पूजा के लिए फल लाने के लिए पास के जहानाबाद जिले के बंधुबाजार गया था। वापस लौटने पर अंनतपुर के समीप जहानाबाद की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सुधीर बिना हेलमट बाइक ड्राइव कर रहा था। इसके अलावा उस वक्त उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इस वजह से पुलिस को देखते ही उसने बाइक स्पीड तेज कर दी और गांव की तरफ भागने लगा।

गोली लगने के बाद करीब 1KM तक भागा था युवक…

गांव वालों की मानें तो सुधीर को भागता देख चेकिंग कर रही टीम के प्रभारी चंद्रहास ने कहा, गोली मार दो। इसके बाद एएसआई मुमताज अहमद सुधीर की तरफ दौड़ा, सुधीर की बाइक तब तक स्पीड भी नहीं पकड़ पाई थी। तभी मुमताज ने अपनी पिस्टल निकाली और सुधीर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी सुधीर करीब 1 किलोमीटर तक भागा। फिर गिर गया। गांव वालों ने उसे देखा और घर वालों को इसकी सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। मगर गोली मारने के आरोपित पुलिस वालों ने अस्पताल पहुंच कर हाल चाल भी जनाना मुनासिब नहीं समझा।

आरोपी पुलिस वाले सस्पेंड…

मामला बढ़ने के बाद जहानाबाद एसपी हरकत में आए और जांच के बाद गोली मारने के आरोपित एएसआई मुमताज अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि एसपी दीपक रंजन ने चेकिंग कर रही टीम में ओपी अध्यक्ष भीम कुमार, सिपाही विनय कुमार और कुमार महेश को सस्पेंड कर दिया था।

मां-बाप का इकलौता बेटा था सुधीर…

मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह ग्रेजुएशन पार्ट 2 में पढ़ाई कर रहा था। सुधीर की पिछले साल ही शादी हुई थी। दहेज में मिली ग्लैमर बाइक से ही वह शॉपिंग करने जा रहा था। जैसे ही शुक्रवार को पटना में डॉक्टर ने युवक की मौत की पुष्टि की, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि ओकरी ओपी में पहले से मामला दर्ज है। आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं, आईपीसी की धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पीएमसीएच में पोस्टमार्डम कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000