महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार... उत्तरप्रदेशरामपुर अकेली महिला को देख की थी छेड़खानी की कोशिश पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On May 14, 2023 309 उत्तर प्रदेश जिला रामपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी दूधिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 मई को थाना शहजादनगर क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में पास के गांव का दूधिया दूध लेने आया था। महिला घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए दूध वाले ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पति के घर आने पर महिला ने आपबीती सुनाई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के पति की ओर से दूधिया के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। शहजादनगर थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि आरोपी अकरम को उसके गांव बबूरे की मड़ैया से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध 309 Share