सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी तगासराय स्तिथ सुनील हलवाई वाली गली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सिरफ़िरे युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। इतना ही नहीं सिरफ़िरे युवक ने यहाँ पड़ोसी के मकान में घुसकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली। वहीं मोहल्लेवासियों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मोहल्ला तगा सराय स्तिथ सुनील हलवाई वाली गली में विजयपाल प्रजापति का घर है। मंगलवार को क़रीब 12 बजे एक सरफिरा युवक उनके घर में घुस आया और उनकी पुत्री नीतू के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसके बाद मोहल्लेवासियों को अपनी ओर आता देख सिरफ़िरे युवक ने पड़ोसी विष्णु प्रजापति के घर में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दूसरी ओर मोहल्लेवासी घायल नीतू को नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक युवक गांव दस्तोई का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर एएसपी मुकेश मिश्रा, सीओ अशोक कुमार शिशौदिया व थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस को देख आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफ़ी देर बाद पुलिस के समझाने के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार आने वाली 21 मई को मृतका नीतू की शादी होने वाली थी। जिसको लेकर पूरा परिवार शादी की खुशियों में मशगूल था। इस घटना से पूरे परिवार की खुशियां सोमवार को उजड़ गईं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000