सिपाही और उनकी पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली... दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली By Ramesh Tiwari Rajdar On May 20, 2023 600 दिल्ली के बुराड़ी में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को बदमाशों ने गोली मारी है. दोनों रात में खाना खाने के बाद नाइट वॉक पर निकले थे तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. लूट के दौरान यह वारदात हुई है. दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में लूट के दौरान वारदात की आशंका जताई जा रही है. हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और पुलिस के मुताबिक, दोनों खतरे से बाहर हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी. घटना बीती रात की है जब दोनों बुराड़ी के पास सड़क पर टहल रहे थे. दोनों पीड़ित अभी सुरक्षित हैं और जांच जारी है. पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. अपराध 600 Share