प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध दशा में हुई मौत, परिजनों ने लगाया प्रेमिका के भाई और पिता पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक दस दिन पहले परदेस से कमाकर लौटा था। परिजनों का आरोप है कि मृत्यु से पहले युवक ने प्रेमिका के भाई और पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर देवा पट्टी निवासी विवेक यादव (30-वर्ष) पुत्र शिव कुमार यादव का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव सरायसेतराय की एक युवती से चल रहा था। वह उससे अक्सर मिलने जुलने जाया करता था। 10 दिन पहले विवेक परदेस से कमाकर लौटा था।

शनिवार की शाम को वह प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इस दौरान वह घायल अवस्था में मिला। सूचना पाकर परिजन जब पहुंचे तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता देवी का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल बेटे ने बताया कि प्रेमिका के पिता और भाइयों ने उसकी पिटाई की है। इसके बाद उसे लाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000