भाई को मारने आए थे हमलावर, बहनों ने बचाया तो उनकी गोली मारकर कर दी हत्या

राजधानी दिल्ली के आर के पुरम इलाके में दो महिलाओं को गोली मारने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यह वारदात साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट के अंबेडकर बस्ती में हुई है। दोनों घायल महिला को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बहनें थीं। हमलावर उनके भाई को मारने आए थे, लेकिन उसे बचाना दोनों बहनों को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने दोनो बहनों को गोली मार दी। जिनकी मौत हॉस्पिटल में हो गई है। इनकी पहचान 30 साल की पिंकी और 29 साल की ज्योति केके रूप में हुई है। पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है

पैसों के लेनदेन का था मामला…

मौके पर महिलाओं के भाई ललित ने बताया कि रात में उसको किसी से पैसा लेना था वह काम निपटा के वह घर पर आ गया। कुछ देर बाद उसके मौसी के घर पर कुछ लोग पहुंचे, वहां पर उन्होंने हंगामा किया और दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। वहां से ललित के पास फोन आया तो उसने पीसीआर कॉल करने के लिए कहा। उसमें कुछ देर बाद ललित के घर पर फिर वह लोग पहुंच गए काफी हंगामा किया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की जब सफल नहीं हो पाए तो वापस चले गए। इसी बीच शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। करीब 20 मिनट के बाद 3:30 बजे सुबह के आसपास वे लोग काफी संख्या में फिर ललित के घर पहुंचे और ललित पर फायर कर दिया। वहां पर मौजूद ललित की दोनों बहने बीच बचाव में आगे आ गई और ललित को बोला ‘भाग भाई भाग’ एक गोली ललित के बॉडी से टच होती हुई निकल गई। लेकिन ललित वहां से भागने में कामयाब हो गया और गुस्साए हमलावरों ने ललित की दोनों बहनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच…

इन दोनों को सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित ने बताया कि जो लोग उनके घर पर हमला करने आए थे उनमें से एक का यही पास में क्लब चलता है। यह वारदात साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट के अंबेडकर बस्ती में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ-वेस्ट मनोज सी ने बताया कि सुबह 4:40 पर पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी। कॉल करने वाली युवती ने पुलिस को बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है। जिसमें उनकी बहनों को गोली लगी है। मौके पर लोकल पुलिस और पीसीआर की टीम पहुंची। वहां पर पता चला कि जिन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल में उनके भाई के द्वारा ले जाया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि यह वारदात पैसे के लेनदेन और सेटलमेंट को लेकर हुई है। आगे की पूछताछ और छानबीन पुलिस टीमें कर रही है। पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000