बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर माता-पिता ने की हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर के सहोली के पास 17 जून की सुबह यूकेलिप्टिस की बाग में युवती का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसके माता-पिता ने ही हत्या की थी। उसके शरीर पर बांका जैसे हथियार के निशान मिले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि संदना के पाकर नारायणपुर निवासी पंकज, पत्नी नीतू, बेटी आशनी व दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली के पंजाबी बाग में किराए से रहता था। पंजाबी बाग में ही हरदोई के अतरौली निवासी सर्वेश रहता था। आशनी व सर्वेश के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर पंकज व नीतू ने कई बार आशनी को समझाया, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इससे परेशान होकर पंकज व नीतू परिवार के साथ 12 जून को पाकर नारायणपुर आए थे। 16 जून को पंकज ने अपने चाचा राम अवतार की बाइक मांगी और कहा कि वह ससुराल जाना चाहता है। चाचा की बाइक पर पत्नी, बेटी व दोनों छोटे बच्चों के साथ वह ससुराल बगुरवा जाने की बात कहकर देर शाम रवाना हुआ। रास्ते में सहोली के पास यूकेलिप्टिस की बाग में उसने बाइक रोकी और आशनी का दुपट्टे से गला कस दिया। इसके बाद बांका से गले व चेहरे पर कई वार किए।

शव की पहचान न हो, इसके लिए दोनों ने मिलकर उसके कपड़े उतार लिए। कपड़ों को उसने ससुराल में ले जाकर जला दिया। आरोपी की निशानदेही पर बांका बरामद कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि पाकर नरायनपुर से सूचना मिली कि राम अवतार की बाइक गायब है। पता चला कि उनके यहां बाहर से काेई व्यक्ति आया था। साथ में एक युवती भी थी। यह अहम सुराग साबित हुआ। राम अवतार से जानकारी लेकर सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया। पंकज को थाने बुलाया गया, पूछताछ में उसने पूरा राज उगल दिया। एएसपी ने बताया कि पंकज व नीतू ने बेटी के हत्या के समय साथ में मौजूद दो छोटे बच्चों को पास में ही बैठा दिया था। एक बच्चा दो वर्ष व दूसरा तीन वर्ष का है। एएसपी ने बताया कि एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटना के सफल व शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओपी तिवारी, एसआइ सुधीर कुमार सिंह, दीनानाथ, रजनीश कुमार, रमेश चंद्र यादव, आरक्षी परशुराम, अर्पित तिवारी, सुभान अली, स्वाट टीम निरीक्षक सतेंद्र विक्रम, हेड कांस्टेबल शिवशंकर, राजू सरोज, प्रशांत शेखर, सुमित राघव, दानवीर, अमित कुमार, भूपेंद्र चौधरी, डाली रानी शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000