सवा माह बाद संग्रामगढ़ के थानेदार धनंजय राय पर गिरी गाज, छिन गई थानेदारी, पुलिस लाइन में आमद कराने का पुलिस अधीक्षक ने दिया निर्देश

जनपद प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना में तैनात थाना प्रभारी धनन्जय राय की एक वीडियो सोशल मीडिया में 24 मई, 2023 को वायरल हुई थी। प्रकरण जब जिले के तेजतर्रार युवा पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपने अधिकृत ट्वीटर हैंडल से खुलासा इंडिया की पोस्ट पर सीओ लालगंज से 24 घण्टे के भीतर जाँच कराने का आदेश दिए जाने की बात पोस्ट की थी। 24 घण्टे बीत जाने के बाद पुनः कप्तान साहेब की तरफ से सफाई वाली पोस्ट आई कि सीओ साहेब अपरिहार्य कारणों से छुट्टी पर चले गए। सम्बंधित अधिकारी को अतिशीघ्र जाँच सम्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पूरे एक माह, 6 दिन बीत जाने के बाद जाँच आख्या का तो पता नहीं। परन्तु बड़बोले थाना प्रभारी संग्रामगढ़ धनन्जय राय से एसपी साहेब ने थाना का इंचार्ज पद छीन लिया और उन्हें लाइन में हाजिर होने का फरमान सुना दिया। क्या अभी कोई ब्यक्ति ये अपराध किया होता तो उसे महज इतनी ही सजा मिलती ? ईमानदार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पर प्रतापगढ़ के प्रबुद्ध लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जब जनपद प्रतापगढ़ में इंस्पेक्टर मौजूद हैं तो किन वजहों से थके थकाये विवादित सब इंस्पेक्टरों से थानेदारी कराई जा रही है ? जबकि हकीकत में वो दागी भी हैं। कई संगीन आरोप भी उन पर हैं। फिर किस मोहब्बत में उनसे इंचार्ज का कार्य कराया जा रहा है ?

यह यक्ष प्रश्न है। इसका जवाब युधिष्ठिर की तरह स्वयं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ही दे सकते हैं। पर इस यक्ष प्रश्न ने पुलिस अधीक्षक की साफ सुथरी छवि पर सवाल खड़ा कर रहा है ? विभागीय जानकारी के मुताविक प्रत्येक थाने पर थानेदार को तैनात करने से पहले यह देखा जाता है कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज से अप्रूवल लिया गया है अथवा नहीं ? थानेदारी करनी की इच्छा रखने वालों को प्रत्येक छः माह में अपना रिन्युअल कराते रहना पड़ता है। जो उस ब्यवस्था में स्वयं को शामिल कर लेता है, उसका अप्रूवल होने में कोई अड़चन नहीं आता। देखने वाली बात यह है कि प्रतापगढ़ जनपद में थानेदारी कर रहे थानेदारों का अप्रूवल आईजी रेंज के यहाँ से हुआ है अथवा ऐसे ही उन्हें तैनात किया गया है।

जनपद प्रतापगढ़ में आधे दर्जन से अधिक थाने ऐसे हैं जिन पर उप निरीक्षक को तैनात करके थानेदारी कराई जा रही है। कुछ युवा सब इंस्पेक्टर हैं, जो तेज तर्रार हैं। उनका परफॉर्मेंस बढ़िया भी है। उनके थाने में अपराध पर नियंत्रण भी है। उनकी शिकायत भी नहीं है। परन्तु धनन्जय राय जैसे सब इंस्पेक्टर में कौन सी काबिलियत देखकर कप्तान साहेब उन्हें संग्रामगढ़ थाने की कमान सौंप दी थी। सिविल लाइन चौकी पर प्रभारी के रूप में रहते हुए पुलिस विभाग को कई बार बदनाम किया। फिर भी उन्हें थानेदारी दी गई और उनकी आदत से परेशान होकर कुछ ही महीने में उन्हें पैदल कर दिया गया। अभी कल ही मॉनिटरिंग सेल के इंस्पेक्टर सहित पूरे सेल को निलंबित किया था। धनन्जय राय के मामले में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की नरमी समझ में न आ सकी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000