सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर मंडकोला हाइवे के पास हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों युवक यूपी के शाहजहांपुर व बरेली जिला के रहने वाले थे। रविवार को युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर बालाजी मंदिर के दर्शनों के लिए जा रहे थे। मंडकोला हाइवे के समीप कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए गए। दिल्ली में उपचार के दौरान दोनों युवकों की भी मौत हो गई। मंडकौला चौकी पुलिस ने मृतकों के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर को शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए।

जांच अधिकारी एएसआई नसीब खान ने बताया कि यूपी के शाहजहांपुर जिला स्थित गांव नियामतपुर निवासी शिवराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नोएडा में गाड़ी चलाता है। उसका बड़ा भाई शेर सिंह भी गाड़ी चलाता था तथा उससे बड़ा भाई निजी कंपनी में काम करता था। उनका गांव का पड़ोसी वीरपाल भी निजी कंपनी में काम करता था। चारों नोएडा के 66 सेक्टर में किराये के मकान में रहते थे।इसके अलावा जिला बरेली के पिपरथरा स्थित गांव कंचा निवासी सोनू पाल उसके भाई का दोस्त था, जो मानेसर स्थित किसी निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को सोनू पाल उनके कमरे पर आया था और शेर सिंह, कमलेश, वीरपाल व सोनूपाल ने घूमने का इरादा बनाया और चारों स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शनों के लिए चल दिए।

जैसे ही वे दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर मंडकोला हाइवे के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी के आगे कुत्ता आ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां कमलेश और बीरपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि शेर सिंह व सोनूपाल की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को शेर सिंह व सोनू पाल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000