शादी के चौथे दिन ही युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, सदमे में आई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में शादी के चौथे दिन ही युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन सदमे में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी निवासी श्रवण कुमार (30) गांव में ही खेती करता था। बीती एक जुलाई को उसकी शादी गाजीपुर जनपद के सदियाबाग थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी सुभाष की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी। दो जुलाई को बरात दुल्हन के साथ वापस गांव आई थी। सोमवार देर रात तक परिवार में शादी की खुशी में गाना बजाना हुआ और इसके बाद परिजन सो गए। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने उसका शव गांव के ही एक किसान के खेत में लगे चिलबिल के पेड़ से गमछे से बने फंदे से लटकता देखा। सूचना पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना को लेकर परिजन सकते में हैं और फिलहाल चुप्पी साधे हैं। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बार-बार दुल्हन बेहोश हो रही थी। नई जिंदगी के सुनहरे सपने लेकर पुष्पा दो जुलाई को ही भीठी आई थी। आगे की जिंदगी खुशगवार रहेगी, इसकी शुभकामनाएं उसे न सिर्फ मायके से मिली थीं, बल्कि रविवार को दिन भर ससुरालीजनों ने भी उसे आशीर्वाद दिया था। सोमवार को दिन भर ढोलक की थाप पर मंगल गीत गूंजे, लेकिन मंगलवार सुबह पति श्रवण की मौत की जानकारी से पुष्पा बदहवास हो गई। वह बार बार गश खाकर गिरती रही। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000