सरकारी नौकर नहीं, प्यार करने वाला चाहिए, रिश्ता तोड़कर पिकअप ड्राइवर संग हुई फरार

राजस्थान के चुरू जिले की एक प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। इस कहानी को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी की शादी ऐसे परिवार में हो जहां बेटी की जिंदगी हंसी खुशी से गुजरे और आर्थिक रूप से कभी कोई कमी ना आए। सोचिए अगर सरकारी नौकरी वाला दूल्हा मिल जाए, लेकिन लड़की सरकारी नौकरी वाले से शादी करने के बजाय एक पिकअप ड्राइवर से शादी करने की जिद करने लगे तो क्या होगा। यही हुआ चुरू जिले में ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक लड़की ने सरकारी नौकरी वाले रिश्तों को ठुकराते हुए पिकअप ड्राइवर से शादी रचा ली। यह कहानी चुरू जिले के सिरसिला गांव की है जो कि दूधवाखारा थाना क्षेत्र में आता है। पिछले दिनों एक युगल एसपी ऑफिस पहुंचा और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रेमी युगल ने कहा कि उन दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली है। इसकी जानकारी परिवार वालों को लगी तो वे धमकियां देने लगे हैं। लड़की को घर से बाहर निकलने से प्रतिबंध लगा दिया।

साथ ही लड़के और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। प्रेमी युगल बालिग है। ऐसे में एसपी ने स्थानीय थाना पुलिस को प्रेमी जोड़े की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं और परिवार वालों को पाबंद किया है कि वे प्रेमी युगल के साथ कोई हरकत ना करें। सिरसला गांव की रहने वाली 24 वर्षीय पार्वती 7 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गई। परिवार वालों ने काफी तलाश किया लेकिन जब पार्वती का कहीं पता नहीं चला तो दूधवाखारा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की तलाश में जुटी रही। इसी दरमियान पार्वती अपने प्रेमी योगेन्द्र के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गई। पार्वती और योगेंद्र ने कहा कि 7 जुलाई को ही उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली है। दोनों पिछले 7-8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का निर्णय लिया था।

लेकिन परिवार वाले जान के दुश्मन बने हुए हैं। पुलिस ने प्रेमी युगल को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पार्वती के पिता ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि एक लड़के ने बहला फुसलाकर उसकी बेटी को भगा दिया है। पार्वती के पिता के मुताबिक उन्होंने अच्छे परिवार में बेटी की शादी करनी चाही। सरकारी नौकरी के कई रिश्ते भी आए। जलदाय विभाग के कर्मचारी, केमेस्ट्री के टीचर और आर्मी के जवान सहित कई अच्छे रिश्ते आए। पिता सरकारी नौकरी वाले से बेटी की शादी कराना चाहते थे लेकिन बेटी हर बार मना करती रही। बाद में जब बेटी ने एक पिकअप ड्राइवर से शादी करने की इच्छा जाहिर की तो घरवालों ने विरोध किया। इसके बाद 7 जुलाई को लड़की घर छोड़कर चली गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000