हाईस्पीड बालू लदी ओवरलोड ट्रक मकान में घुसा, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने ही जताई जा रही है, आशंका

प्रतापगढ़- रायबरेली-जौनपुर वाया वाराणसी राजमार्ग पर सराय बहेलिया में शुक्रवार की देर रात बेकाबू ट्रक मकान में घुस गया, जिससे पिता, पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक के नीचे कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। नगर कोतवाली के सराय बहेलिया निवासी जब्बार (60) के परिवार की फातिमा बेगम का 40 दिन पहले इंतकाल हो गया था। शनिवार को उनका चालीसवां था, जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। ईशा की नमाज के बाद तकरीर होना थी, जिसमें लोग जुट रहे थे।

इसी बीच रायबरेली से बादशाहपुर की ओर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर जब्बार के मकान में घुस गया। उस समय जब्बार अपनी बेटी शाहीन बानो (27) और भाभी साफिया बानो (62) के साथ बरामदे में बैठा था। ट्रक के नीचे दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व दूसरे वाहनों से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों ने जब्बार और साफिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहीन की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन वहां ले जाने से पहले उसकी भी मौत हो गई।  

सराय बहेलिया भागकर पहुंचे अफसर…

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग ट्रक के नीचे और मकान के मलबे में कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जता रहे हैं। ट्रक और मलबा हटवाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नगर कोतवाली के सराय बहेलिया गांव में बेकाबू ट्रक मकान के भीतर घुसने से 3 लोगों के मौत की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भाग कर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजने के साथी मकान के भीतर घुसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत रहे। सराय बहेलिया में बेकाबू ट्रक जब्बार के मकान में घुसने से हुई 3 लोगों की मौत से कोहराम मचा रहा। परिवार के लोगों की चित्कार से हर कोई बेल जा रहा था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता समेत कोतवाली पुलिस घटना से पीड़ित परिवार की मदद करने में जुटे रहे। इस दौरान परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। घटना के बाद भागे चालक की पुलिसकर्मी तलाश करते रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000