युवक-युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव 

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक-युवती का शव पेड़ से लटकते मिले हैं। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लटके थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मृतकों में युवक की पहचान तो उसके मोबाइल से हो गई है। वहीं युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बिलग्राम के ग्राम महसोनामऊ के रघुनाथ का खेत गांव से दूर है। बुधवार की सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने रघुनाथ के खेत में नीम के पेड़ की एक ही डाल में दुप्पटे से अगल-अगल फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं फरेन्सिंक टीम ने भी नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के जेब में मोबाइल मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवक, युवती की काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती हरे रंग का सूट पहने हैं। वहीं युवक काली पैंट और काल शर्ट पहने हुए हैं। दोनों ने दुपट्टे के पहले हो हिस्से किए होंगे। इसके बाद दोनों ने नीम के पेड़ की डाल में उसी दुपट्टे के टुकड़ों से फांसी लगा ली होगी। युवक के पास से एक फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के पास मोबाइल फोन बरामद कर उसमें दिए नंबर पर काल की, तो पता चला कि युवक का नाम अनूप पुत्र सतीश चंद्र निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुनौली गांव का है। युवती का अभी तक कोई पता न चल पाया है, कि वो कौन और किस जगह की है। युवती के एक हाथ पर रुचि लिखा हुआ है। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती का नाम संभवतः रुचि है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही दुपट्टे को दो हिस्सों में बांट कर उसी के फंदे से लटकते हुए मिले हैं।

घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि शव प्रेमी युगल के हैं। युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। वहीं ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000