मामूली सी बात को लेकर हुआ विवाद, ससुर ने बहू को फावड़ा से मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक विधवा महिला की सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर हमला उसके ही बड़े ससुर ने किया। ससुर का अपनी ही बहू से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर अक्सर परिवार में विवाद भी होता था। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे। बहू और ससुर में इसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसपर ससुर ने हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। उधर, खबर है कि हत्या के बाद आरोपी ससुर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतका रीमा के बेटे सुदीप चौररिया ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

उसने हत्यारोपी संतराज समेत दुबई की पत्नी कलावती और अपनी चाची नीलम देवी पर संपत्ति हड़पने के लिए साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, महिला का उसके ससुर से अवैध संबंध की बात सामने आई है। केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। बहू से ससुर का था अवैध संबंध पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव निवासी संतराज चौरसिया (65) की शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार में भी कोई नहीं था। ऐसे में संतराज उसी गांव के स्व. दुबई यादव के घर पर ही बचपन से रहता था। जबकि, करीब 15 साल पहले ही दुबई की मौत हो चुकी है। तभी से वह दुबई की पत्नी कलावती और परिवार संग रहने लगा। उसी घर में दुबई के बेटे बिंद्रा का परिवार भी रहता है। बिंद्रा के बेटे हरिश्चंद की करीब 6 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जबकि, उसकी विधवा पत्नी रीमा देवी (33) अपने बच्चों संग रहती थी।

SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, आरोपी संतराज का उसकी बहू से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद भी होता रहता था। सोमवार की सुबह बहू खाना बना रही थी। उसके सभी बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी एक बार फिर दोनों में किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। मामला काफी बढ़ गया और इस दौरान संतराज ने बहू को फावड़े से मारकर हत्या कर दी। हमला में रीमा का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका, रीमा के दो बच्चे हैं। उसका एक 17 साल का बेटा मुन्ना इस साल हाईस्कूल का परीक्षा दिया है। जबकि, दूसरी 12 साल की बेटी लक्ष्मी जो अभी क्लास 6 में पढ़ती है। वहीं, मृतिका का असली ससुर बिंद्रा अपनी पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने गए हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000