उच्च न्यायालय ने सादिक जमाल मुठभेड़ मामले के आरोपी पुलिसकर्मी को किया बरी

गुजरात उच्च न्यायालय ने 2003 के सादिक जमाल मुठभेड़ मामले के आरोपी एक पूर्व पुलिस अधिकारी की आरोपमुक्ति याचिका को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया था कि जमाल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सदस्य था। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक इरशादअली अनवरअली सैय्यद को बरी किए जाने के साथ ही अब इस मामले के आठ में से सात आरोपी बरी हो गये हैं, जबकि एक आरोपी की याचिका के लंबित रहने के दौरान मौत हो गई थी। न्यायमूर्ति गीता गोपी ने 19 वर्षीय युवक की कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सैय्यद की आरोपमुक्ति याचिका को मंजूरी दे दी। पुलिस ने दावा किया था सादिक लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था और वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की हत्या करने आया था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने 20 दिसंबर, 2022 को सैय्यद की आरोपमुक्ति याचिका खारिज कर दी थी।

जिसके बाद सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने उच्च न्यायालय का रुख किया। अहमदाबाद के नरोदा इलाके में गैलेक्सी सिनेमा के पास 13 जनवरी 2003 को गुजरात पुलिस ने भावनगर निवासी सादिक को कथित तौर पर एक ‘मुठभेड़’ में मार गिराया था। सादिक के भाई साबिर जमाल की याचिका के बाद उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामले की जांच के आदेश दिये थे। सीबीआई ने मामले की जांच की और दिसंबर 2012 में आरोप पत्र दायर किये। सीबीआई के आरोपपत्र में तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक तरूण बारोट, निरीक्षकों जयसिंह परमार, इरशादअली सैय्यद और किशोरसिंह वाघेला, उपनिरीक्षकों रामजी मवानी और घनश्यामसिंह गोहिल, तत्कालीन कांस्टेबल अजयपाल सिंह यादव और छत्रसिंह चुडासमा का नाम शामिल था। उन पर आपराधिक साजिश और हत्या के अलावा गलत तरीके से कैद करने और किए गए अपराध के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000