पुलिस और चोर में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में चोर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस के चंगुल से दो बार बचकर भागे शातिर चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यह अपने गिरोह के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों में शामिल था। आरोपी को संडीला पुलिस ने मुठभेड़ में दाएं पैर में गोली मारकर पकड़ा है। संडीला सीएचसी से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हरदोई पुलिस का दावा है कि चोर उसको दो मर्तबा चकमा देकर फरार हुआ इसके बाद उसको मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह शातिर चोर अतरौली, शहर कोतवाली से भागकर पिहानी पुलिस की मुठभेड़ से बच गया था। इसको संडीला पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष शुक्ला उर्फ भन्नू पुत्र रमेश चंद्र निवासी सीतापुर बताया है। इस शातिर अपराधी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दो बार हरदोई पुलिस से बचकर भागे शातिर चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसने खुद को घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। यह शातिर आरोपी सीतापुर का रहने वाला है और लखनऊ भागने के फिराक में था। डॉक्टरों ने घायल आरोपी का प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत स्थिर है। उसके पास से पुलिस ने नगदी और आभूषण बरामद किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000