माँ ने AC बंद करने के लिए कहा तो शराबी बेटे ने पीट पीटकर मार डाला 

नई दिल्ली के उत्तरी जिले के सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपनी मां की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात के की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि मां ने एसी बंद कर दिया था, जिससे आरोपित नाराज हो गया था। दीपक अपनी 58 वर्षीय मां इंदू देवी के साथ शोरा कोठी स्थित मकान में रहता था। हरिद्वार स्थित गुरुकुल से 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद उसकी संगत खराब हो गई और वह शराब का आदी हो गया। इसके बाद वह अपने घर रहने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक बचपन से क्रोधी स्वभाव का था। वह लोगों की पिटाई करता था और रोते हुए देखकर खुश होता था। वह अपने बड़े भाई और दो बहनों की भी पिटाई करता था। दीपक ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।

लेकिन पिटाई से परेशान होकर उसकी पत्नी ने घर छोड़ दिया था। दीपक को विलासितापूर्ण जीवन जीने की ख्वाहिश थी। उसने बुराडी स्थित जमीन को बेचकर कार और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी खरीदी थी। अब वह मकान बेचना चाहता था जिसे इंदू देवी ने विरोध किया। इस बात पर भी उसने अपनी मां की पिटाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को शराब पीकर उसने मां को बुरी तरह से पीटा। इस बीच नांगलोई स्थित ससुराल में रहने वाली बहन चारू देवी ने वीडियो काल पर बात की। इस पर इंदू देवी ने बेटी से पिटाई की शिकायत की। फोन कटने के बाद दीपक शिकायत से बेहद नाराज था। रात करीब एक बजे मां ने एसी बंद करने को कहा तो दीपक नाराज हो गया। उसने टीवी की आवाज तेज कर अपनी मां की जमकर पिटाई की इससे उनकी मौत हो गई,फिर शव को दूसरे कमरे में घसीट कर रख दिया। तभी रात को चारू ने दीपक को वीडियो काल की तो उसने अपनी मां को जमीन पर गिरा हुआ पाया। उसने स्क्रीन शाट ले लिया। उधर, दीपक शराब पीने के बाद मां के शव के बगल में सो गया।

सुबह दीपक की दोनों बहनें पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। इस बीच दीपक मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो  गया था। उधर, सूचना मिलने पर एसएचओ राम मनोहर मिश्रा की टीम ने आरोपित को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में दीपक अपनी मां की अक्सर पिटाई करता था, लेकिन इंदू देवी कभी किसी को पता चलने नहीं देती थी कि बेटा उनकी पिटाई करता है। उसकी हर गलतियों को छिपाने वाली मां अब उसका शिकार हो रही थीं, लेकिन पड़ोसियों और बहनों के कहने के बाद भी उन्होंने कभी पुलिस को कॉल नहीं किया। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को बेटे की पिटाई से बचने के लिए वह मकान के पहली मंजिल से कूद भी गई थीं, लेकिन बाल बाल बच गईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000