मिशन 2024:पूजा पाल थाम सकती हैं भाजपा का दामन,पति राजू पाल की हत्या में आया था माफिया अतीक का नाम

लखनऊ। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी सियासी पिच को सही करने में जबरदस्त तरीके से जुट गई है। भाजपा यूपी में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा जल्द ही उत्तर प्रदेश में सियासी पिच पर समाजवादी पार्टी का एक और बड़ा विकेट चटका सकती है। भाजपा राजू पाल की पत्नी सपा से विधायक पूजा पाल को अपनी पार्टी में शामिल कर सकती है। इससे पहले भाजपा ने म‌ऊ की घोसी विधानसभा से सपा विधायक दारा सिंह को एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा के सहयोगी रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भी एनडीए में शामिल हो गए हैं। एक हफ्ते पहले सपा के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। भाजपा से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि प्रयागराज में अतीक गैंग द्वारा मारे गए राजू पाल की पत्नी पूजा पाल को भाजपा अपने साथ ला सकती है।

माना जा रहा है कि पूजा पाल भाजपा में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगी। भाजपा पूजा पाल को भविष्य में मंत्री पद या सांसद के टिकट जैसी अहम जिम्मेदारी भी दे सकती है। इतना ही नहीं पूजा पाल के भाजपा में आने से पार्टी पिछड़ों के बीच और भी मजबूत होगी। बरहाल पूजा पाल सपा में हैं। पति राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया गया है, जबकि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई है। ऐसे में पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने से 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज क्षेत्र में भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है। साथ ही वह इस क्षेत्र में पार्टी के लिए काफी अहम सीट होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा पूजा पाल को सराथू या फिर प्रयागराज सीट से उम्मीदवार बना सकती है। साथ ही पूजा पाल को अगले हफ्ते तक भाजपा में आने की संभावना है। इससे पहले प्रावधान के मुताबिक पूजा पाल विधायक पद से इस्तीफा देंगी।पूजा के साथ-साथ सपा के कई अन्य नेता भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा आक्रामक तेवर के साथ विपक्ष के मजबूत नेताओं को पार्टी में लाने के लिए विचार कर रही है। भाजपा की चुनौतीपूर्ण सीट पर जमीन मजबूत करने की मंशा है।यहां तक ​कि अतीक अहमद और अशरफ के शूटआउट के बाद प्रयागराज महत्वपूर्ण सीट बन गई है, जिससे सूबे की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000