इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में डूबे चार बच्चे,दो की हुई मौत,घर में मचा कोहराम

बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत के वाजिदपुर गांव के पास से गुजर रहे इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में शनिवार शाम नहाते समय लौहड्डा गांव के चार मासूम डूब गए। शोर सनुकर पहुंचे लोगों ने चारों बच्चों को निकाला और नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से कार्य बंद है। वाजिदपुर गांव के पास इस मार्ग पर प्लाइओवर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए है।

इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। शनिवार शाम लौहड्डा गांव के चार बच्चे एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। नहाते समय चारों बच्चे लविश व कुणाल पुत्रगण संदीप, चांद पुत्र सहदेव ,निहाल पुत्र लोकेश पानी में डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे और निहाल और कुणाल को पानी से निकाल लिया, जबकि आठ वर्षीय लविश और सात वर्षीय चांद गड्ढ़े में बने दलदल में धंस गए।सूचना पर तहसीलदार अमर वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम, चौकी प्रभारी प्रदीप और अन्य मौके पर पहुुंचे। ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। दोनों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000