नगर निगम ने एचडीएफसी को थमाया नोटिस, पौधों की देखभाल नहीं की तो बंद करा देंगे खाते

अलीगढ़ महानगर के असदपुर क्याम में स्थापित नंदन वन में रोपे गए पौधों की बेकदरी को लेकर अमर उजाला के 31 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर पर नगर निगम अफसरों ने एचडीएफसी बैंक के स्थानीय प्रबंधन के प्रति कड़ा रूख अपनाया है। नगर निगम ने बैंक को नोटिस देने के साथ ही मुख्य शाखा प्रबंधक को बुधवार को तलब किया है। नगर निगम ने साफ किया है कि यदि किए गए अनुबंध का पालन करते हुए बैंक द्वारा पौधों की देखभाल, परिसर में तारों की बाड़ एवं सुरक्षा न की गई, तो वह अपने सभी बैंक खातों को बंद कर देगा। अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने बताया कि बैंक को नोटिस भेजा गया है। बैंक ने सीएसआर फंड के तहत इस स्थल पर पौधारोपण कार्य के लिए अनुबंध कर गोद लिया था।

नियमों में साफ था कि बैंक इस वन में तारों की बाड़ बनाने के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए गार्ड भी रखेगा, लेकिन पौधारोपण के 11 दिन बाद भी अनुबंधों की शर्तों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे पौधे सूखकर बर्बाद हो रहे हैं। जानवर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त ने मुख्य शाखा प्रबंधक को बुधवार को कार्यालय में तलब करते हुए बैंक की कार्ययोजना एवं स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम उक्त बैंक में संचालित अपने समस्त खातों को अन्य बैंक में स्थानांतरित करने को बाध्य होगा। प्रभारी अधिकारी उद्यान को तत्काल प्रभाव से पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल अपने स्तर से कराने के लिए कहा गया है। जिससे भविष्य में पौधे सुरक्षित रहें। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000