शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार... अपराध तीन साल तक प्रेमिका के साथ बनाए शारीरिक संबंध, विवाह के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी हुआ फरार By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 2, 2023 569 जगदलपुर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया है।नगरनार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शरीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नगरनार थाने शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। युवती ने मलगांव के रहने वाले युवक परमेश्वर नाग पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद नगरनार थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा ने एक टीम बनाई और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया। समाचार 569 Share