महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, पेशी की तारीख लेने आई थी हरदोई, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मौत

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर सड़क पार कर रही महिला को सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी सुमन (40) की शादी गांव निवासी अजय शुक्ला के साथ 21 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। वर्ष 2012 में सुमन ने पति के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज करा दिया। इसी मामले में बुधवार को सुमन गांव से तारीख लेने के लिए हरदोई आई थी। तारीख लेने के बाद बावन चुंगी के पास सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रही थी।  इसी बीच सीमेंट लेकर जा रहे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुमन को रौंद दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सुमन के परिजनों के साथ ही अजय शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए।

तहरीर मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय शुक्ला ने बताया कि सुमन ने कुछ वर्ष पहले पड़ोसी गांव के ही रामगोपाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000