सिर में ईंट मार युवक की हत्या, हेयर ड्रेसर की दुकान की छत पर मिला खून से लथपथ शव

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी के भारत सेवक नगर निवासी 26 वर्षीय राजू उर्फ महीपाल की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव कॉलोनी में ही एक हेयर ड्रेसर की दुकान की छत पर मिला। उसके गले में क्लच की लोहे की तार भी लिपटी हुई थी। आरोप है कि कॉलोनी में उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक उर्फ दीपा नामक युवक ने उसकी हत्या की है। रात को दोनों ने पहले शराब पी थी। इसके बाद उनका झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने समझा दिया था। बुधवार की दोपहर को उसका शव छत पर मिला। शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज, सीआईए 1 व 2, सीन ऑफ क्राइम व अन्य टीमों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव के पास से खून से लथपथ ईंट, गले से तार, नमकीन का पैकेट व शराब की खाली बोतल बरामद की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

भारत सेवक नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसका भाई राजू ट्रक ड्राइवर था। अब वह सागर नाम के कबाड़ी के पास काम करता था। उसकी कॉलोनी के ही दीपक उर्फ दीपा से दोस्ती थी। दीपा भी कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात आरोपी दीपा ने नशा कर अपने घर पर झगड़ा किया और सामान तोड़ दिया। उसके भाई राजू उसे समझाने गया। जहां दोनों के बीच में बहस हो गई थी। दोनों में मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने उनका बीच बचाव कर समझाया। इसके बाद उसका भाई राजू वहां से चला गया था। इस झगड़े के बाद राजू रात भर घर नहीं पहुंचा था। सोनू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही फुरकान हेयर ड्रेसर की दुकान है। बुधवार दोपहर को कबाड़ी सागर अचानक ही सीढ़ियों से दुकान की छत पर गया। वहां उसे राजू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर पर ईंट से वार किए गए थे।

उसके गले में लोहे का तार भी लिपटा हुआ था। जिससे उसका गला भी घोंटा हुआ था। पास में ही एक शराब की बोतल व नमकीन का पैकेट पड़ा हुआ था। आरोप है कि उसके भाई की दीपक उर्फ दीपा ने सिर में ईंट मारकर व तार से गला घोटकर हत्या की है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए 1 व 2 की टीम के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000