यूपी में भारी बारिश के साथ लौटा मानसून, 5 अगस्त तक ऐसी ही बारिश होते रहने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से लौटा है। सूबे की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बुधवार तड़के भारी बारिश हुई। लगभग एक महीने से जबरदस्त गर्मी झेल रहे राजधानी वासियों के लिए बुधवार की सुबह बारिश राहत बनकर आई। लोगों की आंख झमाझम बारिश के बीच खुली। तड़के शुरु हुई बारिश सुबह दस बजे तक लगातार जारी रही।सड़कों पर जलभराव भी देखने को मिला।आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र में सुबह 8.30 बजे तक लगभग 16 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।एक तरफ बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन दस बजे तक शहर में जगह-जगह जलभराव से आवागमन कठिन हो गया। गर्मी से राहत पहुंचा रही बारिश से लगा जाम आफत बन गया। कई कालोनियों में पानी भरने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके। निचले इलाकों में बसे मोहल्लों में पूरी तरह से जलभराव हो गया। बारिश से सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजधानी लखनऊ ही नहीं बल्कि यूपी के कई इलाकों में बारिश की खबर है। बलिया में 18.2 मिमी, बाराबंकी में 17 मिमी, चित्रकूट में 16 मिमी‌ और रायबरेली में 28 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। कानपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, कुशीनगर और वाराणसी समेत अन्य इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सघन दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण प्रदेश के दक्षिण अंचलों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। अगले दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 अगस्त से तराई वाले जिलों में बरसात बढ़ने के आसार हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000