राजधानी लखनऊ में खाकी की गुंडागर्दी आई सामने,नशे में धुत्त सिपाही ने सर्विस पिस्तौल निकाल बोला- गोली मार दूंगा, एसीपी को सौंपी गई जांच

राजधानी लखनऊ में खाकी की गुंडागर्दी आई सामने,थाना पारा क्षेत्र में पुलिसकर्मी की जबरदस्त दबंगई,बाइक सवार सिपाही ने मारी व्यक्ति को टक्कर,टक्कर मारने के बाद सिपाही उलटा व्यक्ति से हुए आग बबूला गाली गलौज करते हुए दे डाली व्यक्ति को रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी। मैं क्या करूंगा…बताऊं… इतना कह नशे में धुत सिपाही ने सर्विस पिस्तौल निकाली ली और सामने वाले को गोली मारने की धमकी दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह हंगामा बुधवार रात पारा इलाके में सूर्यनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। इसके कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एडीसीपी पश्चिम ने एसीपी काकोरी को जांच सौंपी है। पारा के डॉक्टर खेड़ा स्थित सोनियानगर निवासी बलवंत सिंह तोमर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह गोंडा में तैनात है। बुधवार को वह घर आया था। इधर, उन्नाव के औरास का रहने वाला विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोविंद राजाजीपुरम में किसी काम से आया था। रात में घर लौट रहा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 9.30 बजे सूर्यनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे में धुत सिपाही बलवंत ने विजेंद्र के पैर में बाइक चढ़ा दी। इससे दोनों में विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने विजेंद्र का सपोर्ट करते हुए सिपाही को हटाने का प्रयास किया तो वह बौखला गया। उसने सर्विस पिस्तौल निकाल ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने सिपाही की वीडियो बना ली और इसे वायरल कर दिया।मामले में एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सिपाही गोंडा में तैनात है। सोनियानगर में परिवार रहता है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि वह अवकाश पर आया है। पिस्तौल सरकारी है या निजी इसकी जांच की जा रही है। जांच एसीपी काकोरी अनूप सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000