घर से नाराज़ युवती ने देवरिया शहर के ओवरब्रिज से लगाई छलांग, हालत गंभीर

देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से एक युवती बृहस्पतिवार की दोपहर में रेल लाइन पर कूद गई। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां पहले से पहुंचे परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती सुबह करीब 11 बजे अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकल गई। युवती के नाराज होने पर उसका भाई कुछ दूर तक पीछा करता हुआ पहुंचा, लेकिन वह अचानक वह उसकी आंखों से ओझल हो गई। दोपहर में करीब एक बजे गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती रेल ट्रैक के ठीक ऊपर ओवरब्रिज पर खड़ी थी। कुछ देर बाद युवती की किसी से मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद उसने ऊपर से रेल ट्रैक के ठीक सामने छलांग लगा दी। संयोग रहा कि युवती रेल लाइन पर न गिरकर किनारे गिरी। यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ गए। युवती की मदद में जुट गए। कुछ लोगों ने युवती के घर वालों को इसकी जानकारी दी और ई रिक्शा से उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां पर कुछ ही देर बाद घर के लोग उसे निजी एंबुलेंस से किसी अस्पताल के लिए लेकर चले गए। युवती के साथ आए परिजन ओवरब्रिज से कूदने की घटना से इंकार करते रहे। घटना के बाद काफी संख्या में ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ओवरब्रिज से कूदते देख दौड़ पड़े आसपास के युवा…

शहर के ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगती है, जहां पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण जिस तरफ युवती ने छलांग लगाई उस तरफ भीड़ नहीं थी। युवती ने रेल लाइन पर कूदने की मंशा से छलांग लगाई थी। सब्जी लेने जा रहे भुजौली कालोनी निवासी राणा ने बताया कि उनकी नजर अचानक ओवरब्रिज पर पड़ी तो युवती रेलिंग पर चढ़ रही थी। यह देख शोर मचाया। बैतालपुर निवासी दिनेश ने बताया कि जिला मुख्यालय आ रहा था।

बाइक से अभी ओवरब्रिज पहुंचा तो देखा कि युवती कूद रही है। यह घटना देख आसपास के लोग भी सहम गए। अचानक युवती ने इस कदर छलांग लगाई कि राहगीरों को भी मौका नहीं मिला कि वह ऐसा करने से उसे रोक सकें।युवती के कूदने की सूचना पर पुलिस गई थी। पर वह मौके पर नहीं मिली। पता चला कि लोग उसे अस्पताल ले गए हैं। पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंची तो परिजन अन्य अस्पताल लेकर चले गए थे।- श्रीयश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी।

ओवरब्रिज के किनारों पर लगेगी जाली…

आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कपरवार घाट पुल पर आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने के कारण दोनों तरफ जाली लगवाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। – अखंड प्रताप सिंह, जिलाधिकारी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000