विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- युवाओं को बर्बाद कर रहे ऑनलाइन गेम, 28 फीसदी टैक्स बिल्कुल सही

राजस्व समीक्षा की जानकारी के दौरान उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दो साल पहले रिपोर्ट दाखिल की थी। ऑनलाइन गेम की बढ़ती लत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैै कि आज 13 करोड़ लोग रोजाना इसे खेल रहे हैं। ऑनलाइन गेम युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। नशे की लत की तरह लोग इसके आदी होते जा रहे हैं। कैसिनो और घुड़दौड़ पर दांव लगाना रईसों के शौक हैं। आज भी आटे पर पांच फीसदी और ऑनलाइन गेम पर तीन फीसदी टैक्स है जो अपने आप में हास्यास्पद है। अगर नशे और शौक पर 28 फीसदी टैक्स नहीं लगेगा तो किस पर लगेगा। पहले दिन से ही यूपी सरकार के इस स्टैंड का असर है कि 28 फीसदी टैक्स को हरी झंडी दे दी गई, जो अक्टूबर से प्रभावी होगा।

ये जानकारी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दी। राजस्व समीक्षा की जानकारी के दौरान उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दो साल पहले रिपोर्ट दाखिल की थी। ऑनलाइन गेम की बढ़ती लत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैै कि आज 13 करोड़ लोग रोजाना इसे खेल रहे हैं। इसके अलावा कैसिनो और घुड़सवार के शौकीन लगातार बढ़ रहे हैं। ये नशे की तरह हो गया है। उन्होंने कहा कि घुड़सवारी और कैसिनो रईसों के शौक हैं। फिर सवाल किया कि जुएं में लाखों हार सकते हैं तो 28 फीसदी टैक्स क्यों नहीं दे सकतेे।

जुएं से ज्यादा टैक्स आटे पर, इसे बदलना ही था…

वित्तमंत्री ने कहा कि आज आटे पर 5 फीसदी जीएसटी है जबकि गेमिंग और कैसिनों पर केवल 3 फीसदी टैक्स है। ये टैक्स जीजीआर (ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू) के नाम से लिया जाता है। जिसकी गणना गेम या कैसिनो में हार-जीत के बाद बची रकम पर की जाती है। अब इसे प्रवेश के दौरान दिए जाने वाली फीस या टोकन (फेसवैल्यू) पर लगा दिया गया है।इसका विरोध गेमिंग लॉबी कर रही थी लेकिन प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी रंग लाई। उन्होेंने कहा कि इन खेलों में हमेशा खेलने वाला ही हारता है और खिलाने वाला मालामाल होता है।

जीतने वाले को आयकर अलग से देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल 28 फीसदी टैक्स का ये कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि इसका असर ऑनलाइन गेमिंग में आने वाले विदेशी निवेश पर पड़ेगा वित्तमंत्री ने साफ कहा कि ये युवाओं के भविष्य का मामला हैै। विदेशी निवेश को इससे जोड़कर नहीं देखना चाहिए। 28 फीसदी टैक्स के बाद केन्द्र सरकार का आकलन है कि इससे करीब 20 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा, जो अभी महज 1700 करोड़ रुपये है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000