दरिंदगी की हदें पार:चोरी के आरोप में नाबालिगों को दी तालिबानी सजा,पिलाया पेशाब,गुप्तांग में डाली मिर्च

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिध्दार्थनगर जिले में दो नाबालिग बालकों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मुर्गी की दुकान में घुसने पर उसके मालिक और अन्य लोगों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। पहले दोनों को पेशाब पिलाया, फिर पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया। इससे भी मन नहीं भरा तो गुप्तांग में हरी मिर्च डाल दी। दोनों चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन दरिंदगी करने वालों को जरा सा भी दया नहीं आई। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के पर कुकर्म सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पथरा थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने पैसे और मुर्गे की चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों के साथ मानवता की सभी हदें पार कर दी। बच्चों को बांधकर पीटाई की गई। फिर पेशाब पिलाकर दोनों बच्चों के गुप्तांग में मिर्च डालकर पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। एएसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों से मुलाकात की। एएसपी ने कहा कि पथरा पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000