मुठभेड़ में गोली लगने से चार शातिर लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए। पुलिस की गोली लगने से चारों घायल हैं। इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मुठभेड़ मारहरा थाना क्षेत्र में रतनपुर पुल के पास बने प्रतीक्षालय के पास हुई। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। इस मामले में को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे थाना मारहरा पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। वहां प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले।

बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पप्पी यादव निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ पुराना पता जय गंज 35 नंबर सरकारी स्कूल थाना सासनी गेट अलीगढ़, बबलू निवासी धनीपुर बाबा कॉलोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़, शफीक निवासी नवाब मोहल्ला चामुंडा गेट के सामने कासगंज और सुधीर निवासी मुबारिकपुर सिगतरा जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए। इसके अलवा एक बदमाश रवेंद्र निवासी आशानगर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना मारहरा पर तैनात आरक्षी हरिओम गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से 11300 रुपये, 3 बाइक चार तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000