कांवड़ियों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी... उत्तरप्रदेशबरेली वाहन को टक्कर लगने पर गुस्साए कांवड़ियों ने किया पथराव, तोड़े ट्रक के शीशे By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 7, 2023 222 बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रिठौरा क्षेत्र में सोमवार भोर में सड़क किनारे खड़े कांवड़ियों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी।इसमें दो कांवड़िये घायल हो गए।आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया और बवाल कर दिया। ट्रक पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले।लगभग पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कांवड़ियों को किसी तरह समझा कर मनाया। मिली जानकारी के मुताबिक रिठौरा क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर कांवड़ियों का वाहन खड़ा था, जिसपर डीजे लदा था। सोमवार भोर में कांवड़ियों के वाहन को भूसा लदा हुआ ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़िये घायल हो गए थे। आक्रोशित कांवड़ियों ने पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने ट्रक पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ डाले। ट्रक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कांवड़ियों को समझा कर मामला शांत किया। इसके बाद कांवड़िये जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। बता दें कि घटना के बाद लगभग पांच घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा, जिससे भीषण जाम लग गया था। समाचार 222 Share