पबजी वाली सीमा गुलाम हैदर की आने वाली फिल्म के डायरेक्टर को मिली धमकी,हंगामा होगा,तोड़फोड़ की जाएगी

मेरठ। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हुई हत्या पर एक फिल्म बन रही है। फिल्म के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने फिल्म के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई चार बच्चों की मां सीमा गुलाम हैदर को भी एक रोल करने के लिए ऑफर किया है। सीमा रोल करने के लिए तैयार भी है। अब अमित जानी को धमकी मिली है। अमित जानी का आरोप है कि सपा के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम और मोनू मानेसर ने उन्हें धमकी दी है। अभिषेक ने वीडियो के माध्यम से उन्हें धमकी दी है कि वो अपने गुंडों के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर हमला कर देगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।फिल्म निर्देशक अमित जानी ने ट्वीट के जरिए यूपी पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। अमित जानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट हाउस लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक हूं।

मेरा प्रोडक्शन हाउस उदयपुर में पिछले साल हुए दर्जी कन्हैया लाल साहू हत्याकांड पर एक फीचर फिल्म बना रहा है, जिसकी कास्टिंग चल रही है। अगले माह सितंबर में इसका शूट होना तय हुआ है। मैंने आज मीडिया ग्रुप्स में वायरल एक वीडियो देखा जो मेरठ निवासी अभिषेक सोम का है। वीडियो में अभिषेक सोम ने मुझे धमकी दी है। अमित जानी ने आगे ट्वीट करते हुए कहा कि अभिषेक ने मुझे धमकी देते हुए कहा है कि फिल्म के सेट पर हंगामा और तोड़फोड़ करेगा, जैसे पद्मावत फिल्म के शूट के समय हुआ था। अमित ने पुलिस से गुजारिश की कि इस पर कार्रवाई की जाए। अमित जानी ने यह भी कहा कि उनको एक वीडियो कॉल भी आई है, लेकिन उन्होंने उठाई नहीं, जिसके बाद उनके पास वॉइस मैसेज आया और उसमें मोनू मानेसर के नाम से धमकी दी गई है। कहा गया कि अगर सीमा हैदर को रोल दिया गया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

अभिषेक ने भी कमिश्नर को दिया प्रार्थना पत्र…

अभिषेक सोम ने भी नोएडा पुलिस कमिश्नर को एक प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में अमित जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत की गई है। अभिषेक का कहना है कि अगर अमित जानी ने इस फिल्म को बनाया तो हम उसको रिलीज नहीं होने देंगे। सीमा हैदर की कोई हैसियत और औकात नहीं है कि वो फिल्म के सेट पर भी चली जाए। यह षड्यंत्र के तहत काम कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं और करोड़ों अरबों रुपए कमाना चाहते हैं। बता दें कि नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जानी फायरफॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा गुलाम हैदर को अपनी फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है। सीमा ने जांच एजेंसियों से क्लीन चिट मिलने के बाद ही फिल्म में काम करने की बात कही है।

जानी फॉयरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने पिछले हफ्ते ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा पहुंच कर सीमा गुलाम हैदर से मुलाकात की और सीमा का ऑडिशन भी लिया।इस दौरान सीमा ने टीम के सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सीमा बहुत ही ज्यादा खुश नजर आईं। टीम की ओर से बताया गया कि सीमा JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म A Tailor Murder Story में RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक नजर आ रहीं सीमा गुलाम हैदर का कहना है कि वह फिल्म में काम करना चाहती है। उन्हें केवल यूपी एटीएस से क्लीन चिट मिलने का इंतजार है।

बताते चलें कि चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर को मोबाइल पर पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए अवैध तरीके से सीमा पार करते हुए नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ गई, लेकिन सीमा को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीमा को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद से सीमा जमानत पर रिहा है। अब यूपी एटीएस सीमा हैदर मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000